चौधरी चरण सिंह जी की जयंती 23 दिसंबर|
![]() |
चौधरी चरण सिंह |
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती (23 दिसंबर) को देश भर में राष्ट्रीय किसान दिवस/किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है | यह दिवस कृषि किसान और उनके कार्यों को सराहता है ,साथ ही कृषि और किसानों के सुधार हेतु चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए कार्यों को सम्मान देता है | यह दिवस समाज में किसानों के योगदान और देश के समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास के महत्व को समझने के लिए नागरिकों को जागरूक भी करता है|
भारत में कृषि - किसान
भारत में 70% ग्रामीण परिवार अपनी आजीविका के लिए मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है , जिसमें से 82 % छोटे और सीमांत किसान शामिल हैं|
भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व
खाघ सुरक्षा :
•कृषि उत्पादन,वृहत भारतीय आबादी की खाद सुरक्षा में योगदान देता है|
•कृषि चीनी ,जूट ,सूती वस्त्र और वनस्पति उघोगौं जैसे विभिन्न कृषि आधारित उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करती है|
राजस्व का स्त्रोत :
•देश की केंद्र और राज्य सरकारों दोनों के साथ-साथ रेलवे, रोडवेज ऐसे कुछ अन्य क्षेत्र भी कृषि वस्तुओं की आवाजाही से आए प्राप्त करते हैं|
अंतरराष्ट्रीय व्यापार में योगदान :
कृषि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है |जूट, चाय,कॉफी और मसाले देश के पारंपरिक निर्यात उत्पाद हैं|
कृषि-किसान से जुड़े अन्य तथ्य :
भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है| जनगणना 2011 के मुताबिक , देश के कुल कार्यबल की 54.6 % आबादी कृषि और उससे संबंधित क्षेत्र के कार्यकलापों में सलंग़न है|
वर्ष 2021-22 (वर्तमान मूल्यों पर मैं देश के सकल (घास) मूल्य संवर्धन (जीवीए) में कृषि भागीदारी 18.8% (प्रथम अग्रिम अनुमान पर ) रही है|
चौधरी चरण सिंह -
चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के एक मध्यवर्गीय किसान परिवार में हुआ था| चरण सिंह ने 2 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया| वे 28 जुलाई ,1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के पांचवें प्रधानमंत्री रहे|
चरण सिंह को देश में किसानों के उत्थान और कृषि के विकास के क्षेत्र में उनके कार्य के लिए (चैंपियन ऑफ इंडिया पीजेंट्स) की उपाधि दी गई थी | उन्होंने किसानों के उत्थान पर कई पुस्तकें जैसे - जमींदारी उन्मूलन, सहकारी खेती , एक निश्चित जोत से कम जोत के विभाजन के रोकथाम लिखी | चरण सिंह ने अपनी स्वतंत्र पार्टी (भारती लोक दल) बनाई थी |
चौधरी चरण सिंह के कृषि सुधार कार्य :
चरण सिंह ने ऋण मुक्ति / छूट विधेयक, 1939 के निर्माण और उसे अंतिम रूप देने में अग्रणी भूमिका निभाई थी | उन्होंने भूमि जोत अधिनियम ,1960 को लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |
जात, पात तोड़ दो।
तिलक, दहेज छोड़ दो - चौ. चरण सिंह जी
मजदूरों व किसानों की मजबूत आवाज, जनप्रिय नेतृत्वकर्ता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर आज किसान घाट पहुँच कर उनको नमन किया। आजाद समाज पार्टी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) चंद्रशेखर आजाद जी |