Search Article

अखिलेश के प्रति तेवर इतने नरम क्यों हो गए ? | पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल चंद्रशेखर आजाद जी ने बहुत अच्छे से जवाब दिया |

पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल चंद्रशेखर आजाद जी ने बहुत अच्छे से जवाब दिया |



          अखिलेश के प्रति तेवर इतने नरम क्यों हो गए ?                                              ' सीधी बात '

प्रश्न 1- आपने उपचुनाव में रालोद को समर्थन दिया है क्या यह समर्थन मैनपुरी में डिंपल को भी है ?

उत्तर- खतौली में रालोद को समर्थन देने के पीछे भाजपा को हराना है वही बात मैनपुरी में डिंपल के समर्थन की तो उन्हें अगर जरूरत पड़ी तो जरूर जाउंगा |

प्रश्न 2- अचानक अखिलेश के प्रति नरमी क्यों ? 2022 विधानसभा चुनाव में तो तेवर तल्ख थे ?

उत्तर- हमारी लड़ाई बहुजनों के भाईचारे को बचाने कि है और इसको खतरा बीजेपी से है | ऐसे में बीजेपी को हराने के लिए हम हर गिले-शिकवे भूलने को तैयार है |

प्रश्न 3- आपकी बीजेपी से इतनी नाराजगी क्यों है ? जबकि प्रमोशन के आरक्षण का विरोध सपा पार्टी ने किया और sc-st कानून को मजबूत बीजेपी ने किया? 

उत्तर- सपा ने प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया और बिल फाड़ा, यह सच है | लेकिन उनको गुमराह किया गया होगा | जबकि बीजेपी के तो मूल में ही दलित पिछड़े और अल्पसंख्यकों का नुकसान छिपा है |

प्रश्न 4- आकाश आनंद को आप अपनी राजनीति के लिए कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं ? 

उत्तर- आकाश आनंद छोटा भाई है | मेरी उससे कोई दुश्मनी नहीं है उसकी और मेरी तुलना नहीं की जा सकती |

प्रश्न 5-मायावती से कोई बात हुई ? उनकी नाराजगी दूर करने की नहीं सोचते आप? 

उत्तर- देखिए उनको एक दिन एहसास होगा कि एक मिशनरी को उन्होंने गलत समझा जिस संघर्ष से वह आगे बढ़ी है वही मैं कर रहा हूं उनको भी किसी ने मेरे खिलाफ भड़काया है





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.